राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर बेंच को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली—सुनवाई स्थगित
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाईकोर्ट परिसर को तुरंत खाली कराया और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
एटीएस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड मौके पर
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस, एटीएस और बम निरोधक दस्ते की टीम हाईकोर्ट पहुंच गई। डॉग स्क्वायड सहित सभी सुरक्षा इकाइयों ने परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सघन तलाशी शुरू कर दी।वकीलों के चैंबर खाली कराए गए और हाईकोर्ट में मौजूद सभी कर्मचारियों व आगंतुकों को बाहर निकलने के निर्देश दिए गए।
सभी सुनवाई स्थगित, हाईकोर्ट प्रशासन सतर्क
हाईकोर्ट प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार को प्रस्तावित सभी सुनवाई स्थगित कर दी हैं।प्रशासन ने पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं और अदालत प...










