जंग लगा पोल गिरा, होनहार खिलाड़ी की मौत… सांसद फंड बेकार पड़ा, जिम्मेदारी किसकी? हरियाणा में बड़ा सवाल
चंडीगढ़/रोहतक, 26 नवंबर।खिलाड़ियों की भूमि कहलाने वाले हरियाणा में 16 वर्षीय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की दर्दनाक मौत ने खेल सुविधाओं की बदहाल स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही को बेनकाब कर दिया है। रोहतक के लखनमाजरा स्थित स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान जंग लगा बास्केटबॉल पोल गिरने से हार्दिक की मौत हो गई। घटना के बाद खेल जगत और आम लोगों में भारी आक्रोश है। अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सांसद निधि से 18.5 लाख रुपये जारी किए जा चुके थे, तो मरम्मत क्यों नहीं कराई गई?
हादसा कैसे हुआ?
मंगलवार को हार्दिक डंक की प्रैक्टिस कर रहा था। जैसे ही वह पोल से लटका, जंग लगा लोहे का पूरा स्ट्रक्चर धड़ाम से गिर पड़ा और रिम सीधा उसकी छाती में जा लगा। दोस्तों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
सांसद दीपेंद...










