राजनीति में गर्मी बनाए रखते हैं अखिलेश और केशव प्रसाद मौर्य — ‘स्टूल मंत्री’ बनाम ‘समाप्तवादी पार्टी’ के तंज से गरमाई यूपी सियासत
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तकरार किसी से छिपी नहीं है। दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक कटाक्ष, व्यंग्य और जुबानी जंग लंबे समय से चलती आ रही है। हाल ही में दोनों नेताओं की पटना एयरपोर्ट पर मुस्कराते हुए मुलाकात की तस्वीरें वायरल हुईं, लेकिन इस सौहार्द्र के पीछे पुरानी प्रतिद्वंद्विता आज भी बरकरार है।
पुराने कटाक्ष और तंज का सिलसिला
डिप्टी सीएम मौर्य अकसर समाजवादी पार्टी को ‘समाप्तवादी पार्टी’ कहकर चुटकी लेते हैं, जबकि अखिलेश यादव ने उन्हें तंज कसते हुए ‘स्टूल मंत्री’ कहा था। यह टिप्पणी तब आई थी जब एक कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और डॉ. दिनेश शर्मा कुर्सी पर बैठे थे और मौर्य एक छोटे स्टूल पर बैठे नजर आए थे।
अखिलेश ने 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद केशव मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर वह “भाजपा के 10...










