‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना में लापरवाही, सीईओ ने 5 इंजीनियर समेत 9 अधिकारियों को जारी किया कारण बताओ नोटिस
सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में मनरेगा के अंतर्गत संचालित ‘एक बगिया मां के नाम’ परियोजना में लापरवाही सामने आने पर जिला पंचायत के सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। सीईओ ने 5 इंजीनियरों और 9 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। नोटिस जारी होते ही जिले में हड़कंप मच गया।
सीईओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि सतना जिला राज्य स्तरीय रैंकिंग में 39 जिलों में पिछड़ गया है और वर्तमान में प्रदेश स्तर पर 40वें स्थान पर है। उन्होंने इसे अत्यंत निराशाजनक और अस्वीकार्य बताया। लापरवाही के कारण प्रोजेक्ट की प्रगति धीमी हुई और शासन की गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
नोटिस प्राप्त अधिकारी और कर्मचारी:
आरईएस इंजीनियर्स: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लाजरूस केरकेट्टा, असिस्टेंट इंजीनियर परितोष सिंह, राजेश पांडेय (सहायक यंत्री), आरबी गौतम (सहायक यंत्री)...










