हेलमेट भी नहीं बचा पाए जान — भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा, नौसेना के दो जवानों की मौत
भोपाल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय नौसेना के दो जवानों की मौत हो गई। हादसे की गंभीरता इतनी अधिक थी कि दोनों ने हेलमेट पहन रखे होने के बावजूद मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विष्णु आर्य रघुनाथ (27) और आनंद कृष्णन (18) के रूप में हुई है। दोनों केरल के अलपुझा जिले के रहने वाले थे और फिलहाल कोच्चि नेवल बेस में पदस्थ थे।
दोनों जवान भोपाल में पिछले तीन महीने से वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे थे और श्यामला हिल्स क्षेत्र के अंसल अपार्टमेंट में ठहरे हुए थे। शनिवार की रात वे भोपाल-इंदौर हाईवे पर एक ढाबे पर भोजन करने गए थे। लौटते समय, तड़के करीब तीन बजे मुबारकपुर टोल के पास उनकी स्पोर्ट्स बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एफआरवी की टीम मौके पर पहुंची। दोनो...










