शिवसेना UBT के आनंद दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीवी पर उड़ाई खिल्ली, विपक्षी भी सकते में
मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखा हमला बोला। उनके चुटीले और मजाकिया अंदाज ने विपक्षी दलों को भी चौंका दिया।
आनंद दुबे ने इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन दलवई, राशिद अल्वी, दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर ने पार्टी को बर्बाद कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता।
टीवी पर मिमिक्री करते हुए आनंद दुबे ने राहुल गांधी और लालू यादव, तेजस्वी यादव के अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो 24x7 मेहनत करनी होगी। उन्होंने बिहार में पांच सीट जीतने वाले असदुद्दीन ओवैसी की भी तारीफ की और कहा कि कम से कम ओवैसी स्पष्ट और सीधा...










