नीचे चल रहा था मरम्मत का काम, ऊपर से गुजर रहा था ट्रैफिक… आखिर कैसे ढह गया MP का 40 साल पुराना नयागांव पुल?
बरेली–पिपरिया स्टेट हाईवे पर स्थित नयागांव पुल सोमवार को मरम्मत कार्य के दौरान अचानक ढह गया। हादसे में पूर्व सीआरपीएफ जवान देवेंद्र धाकड़ की मौत हो गई, जबकि कामगारों और राहगीरों सहित कई लोग घायल हुए। यह पुल वर्ष 1980 में बनाया गया था और हाल ही में किए गए सर्वेक्षण में इसमें गंभीर संरचनात्मक खामियां सामने आई थीं। इन खामियों को दूर करने के लिए 98 लाख रुपये की लागत से मरम्मत का काम चल रहा था।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा तब हुआ जब पुल के बरेली की ओर वाले हिस्से पर मरम्मत का काम जारी था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग पुल पार कर रहे थे। पुल अचानक भरभरा कर नीचे गिर गया, जिससे बाइक सवार लोग भी मलबे के साथ नीचे आ गिरे।गंभीर रूप से घायल पूर्व सीआरपीएफ जवान देवेंद्र धाकड़ को भोपाल रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुल की कमजोरियां पहले ही उजागर थीं
सर्वे में सामने आ...










