एमआई एमिरेट्स को रोमांचक जीत, शारजाह वॉरियर्स को आखिरी गेंद पर दी हार
शारजाह: यूएई में खेली जा रही इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे मैच में एमआई एमिरेट्स ने शारजाह वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से हराया। शारजाह को जीत के लिए आखिरी 5 ओवर में 35 रन चाहिए थे, लेकिन आखिरी ओवर में रोमारियो शेफर्ड की शानदार गेंदबाजी ने मुकाबला पलट दिया और एमआई को जीत दिलाई।
आखिरी ओवर का रोमांचआखिरी ओवर में शारजाह को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। क्रीज पर अनुभवी दिनेश कार्तिक और आदिल रशीद थे। एमआई के लिए गेंदबाजी का जिम्मा रोमारियो शेफर्ड ने संभाला। पहले ही गेंद पर शेफर्ड ने वाइड डाली, जिससे शारजाह को शुरुआती मदद मिली। इसके बाद कार्तिक ने एक रन लिया, रशीद ने भी सिंगल लिया, और शेफर्ड ने फिर से वाइड फेंकी। अब आखिरी 4 गेंदों पर शारजाह को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे। शेफर्ड ने तीसरी गेंद पर एक सटीक यॉर्कर डाली, जिस पर कार्तिक कोई रन नहीं बना सके। फिर, अगले ओवर में शेफर्ड ने कार्तिक का...










