शार्दुल ठाकुर के लिए ‘गेम-चेंजर’ साबित हुआ मुंबई इंडियंस का ड्रेसिंग रूम, रोहित शर्मा संग फिर जुड़ने को उत्साहित
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने अपने IPL करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उस समय वह सपोर्ट प्लेयर थे, लेकिन इसी अनुभव ने उनके करियर को नई दिशा दी।
सपोर्ट प्लेयर से मिला आत्मविश्वास
शार्दुल ने बताया कि 2010 में MI कैंप से उन्हें जो सम्मान और सहयोग मिला, उसने उनके अंदर एक नया आत्मविश्वास भरा। उन्होंने कहा—“मैं भाग्यशाली था कि शुरुआती दिनों में ही मुझे ड्रेसिंग रूम का अनुभव मिला। मुंबई इंडियंस ने मुझे जैसे सम्मान से रखा, उसी छोटे से कदम ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।”
नेट प्रैक्टिस में प्रभावशाली गेंदबाजी के बाद उन्हें प्रैक्टिस मैच खेलने का मौका मिला, जिसने उन्हें आगे बढ़ने की राह दिखाई।
दिग्गजों के साथ बिताए प्रेरणादायी पल
शार...










