सचिन तेंदुलकर vs विराट कोहली: कौन से रिकॉर्ड्स तोड़ चुके कोहली, किन पायदानों से अब भी दूर रहेंगे ‘किंग कोहली’
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे चमकते सितारे—सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली—की तुलना हमेशा से चर्चा का विषय रही है। रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 135 रन की लाजवाब पारी खेलकर न सिर्फ भारत को जीत दिलाई बल्कि कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर लिए। इस शतक के बाद महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी कोहली को वनडे क्रिकेट का GOAT (ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) घोषित किया।
कोहली ने अपने करियर में ऐसे कई मुकाम हासिल कर लिए हैं, जो कभी सचिन के नाम हुआ करते थे। हालांकि मास्टर ब्लास्टर के कुछ रिकॉर्ड्स आज भी ऐसे हैं, जिन्हें छूना कोहली के लिए बेहद कठिन माना जा रहा है। आइए जानते हैं—कौन से कीर्तिमान कोहली पीछे छोड़ चुके हैं और कौन-से माइलस्टोन अब भी चुनौती बने हुए हैं।
जहां सचिन नहीं, अब ‘किंग कोहली’ का दबदबा
वनडे शतकों के नए बादशाह
सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक कभी ...










