क्रिकेट का प्लेबॉय जो बना प्रधानमंत्री: इमरान खान के 5 चर्चित लव अफेयर
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जिंदगी हमेशा चर्चा में रही है। 1992 में पाकिस्तान को अपना इकलौता वर्ल्ड कप दिलाने वाले इमरान खान की शुरुआती जिंदगी बेहद रंगीन और दिलचस्प रही। क्रिकेट पिच पर उनके शानदार प्रदर्शन की तरह ही उनका पर्सनल लाइफ भी हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहा।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान इमरान अपनी प्लेबॉय इमेज के लिए मशहूर थे। ब्रिटेन के नाइटक्लब्स और सोशल सर्कल में उनके अफेयर्स की खबरें रोजाना ब्रिटिश अखबारों में छाया करती थीं। बॉलीवुड और हॉलीवुड की अभिनेत्रियों से लेकर ब्रिटिश समाज की हस्तियों तक, कई नाम इमरान के अफेयर्स की सूची में शामिल रहे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उनके कम से कम पांच नाजायज बच्चे भी हैं, जिनमें से एक भारत में भी है और उसकी शादी हो चुकी है।
शुरुआती जीवन और क्रिकेट कैरियर:...










