जज स्वामीनाथन पर महाभियोग: अमित शाह ने विपक्ष को दी सीधी चेतावनी
नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों द्वारा न्यायमूर्ति जी.आर. स्वामीनाथन के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी जज को फैसला सुनाने के लिए इस तरह से महाभियोग का सामना करना पड़ रहा हो।
विपक्ष पर तंज:अमित शाह ने कहा कि विपक्षी सांसद अपने वोट बैंक को ध्यान में रखकर महाभियोग लेकर आए हैं। उन्होंने विशेष रूप से शिवसेना (UBT) को भी घेरा। गृह मंत्री ने जोर देकर कहा कि जज स्वामीनाथन का फैसले में केवल यही कहा गया था कि पहाड़ी की चोटी पर दीया जलाने की अनुमति है, लेकिन विपक्ष इसे अपने राजनीतिक हित के लिए उछाल रहा है।
विपक्ष की प्रतिक्रिया:विपक्षी दलों ने महाभियोग के पीछे अलग दृष्टिकोण रखा। डीएमके सांसद एम.के. कनिमोझी ने कहा कि जज ने लोगों का विश्वास तोड़ा ह...










