देश के उत्तर, मध्य और पूर्वी हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी, 14 दिसंबर तक मौसम रहेगा शुष्क और ठंडा
नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड 14 दिसंबर तक जारी रहेगी। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में शीतलहर के हालात बने रहेंगे। कई जगहों पर तापमान 5°C से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 4°C दर्ज हुआ।
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और शुष्क मौसमIMD के अनुसार, 12 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाने की संभावना है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, हिमाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12–16 दिसंबर के बीच घना कोहरा रह सकता है। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक गिर गई। यूपी में प्रदेश के तराई क्षेत्र और अन्य हिस्सों में सुबह के समय कोहरा रहने की संभावना है।
पहाड़ी क्षेत्रों मे...










