Friday, December 19

पत्नी ने दी अपने ही पति को मौत की नींद सुलाने की साजिश! प्रेमी संग मिलकर बांधे हाथ-पैर, छाती पर रखा चाकू — पर यूं बच गई डॉक्टर की जान

This slideshow requires JavaScript.

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रिटायर्ड डॉक्टर के साथ दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। डॉक्टर की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रच डाली, लेकिन किस्मत ने उनका साथ दे दिया। शराबी प्रेमी की गलती ने उनकी जान बचा ली।

यह मामला सुभाषनगर इलाके का है, जहां रहने वाले रिटायर्ड आई-स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर की रात उनकी पत्नी शिखा (57) ने उन्हें दूध में नींद की गोलियां पिलाईं। बेहोश होने पर उसने अपने प्रेमी सौरभ सक्सेना (45) के साथ मिलकर डॉक्टर के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और छाती पर चाकू रख धमकाया। दोनों ने उन्हें जबरन चेकबुक और दस्तावेजों पर साइन करने को मजबूर किया।

इसी दौरान, शराब का आदी सौरभ ने अधिक मात्रा में शराब पी ली और खुद ही बेहोश होकर गिर पड़ा। इसी बीच शिखा बाथरूम में चली गई। मौका पाकर डॉक्टर साहब ने रस्सियां खोलीं और किसी तरह घर से बाहर निकलकर मदद मांगी।

जब तक पुलिस पहुंची, पत्नी और उसका प्रेमी फरार हो चुके थे। जांच में खुलासा हुआ कि दोनों ने घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे, लेकिन पड़ोसियों के कैमरों में उनकी गतिविधियां कैद हो गईं।

पुलिस ने शिखा और सौरभ के खिलाफ हत्या के प्रयास और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।

इस सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है, जहां लोग अब तक यकीन नहीं कर पा रहे कि एक पत्नी अपने ही पति की जान लेने की कोशिश कर सकती है।

Leave a Reply