Wednesday, February 4

Madhya Pradesh

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ जीवन सिंह परमार सम्मानित
Madhya Pradesh, State

उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ जीवन सिंह परमार सम्मानित

उज्जैन। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 215 घट्टिया के सर्कल क्रमांक 10, मतदान केंद्र क्रमांक 82 के बीएलओ जीवन सिंह परमार को मतदाता सत्यापन के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अस्वस्थ होने के बावजूद परमार ने अपने मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटलाइजेशन का कार्य निर्धारित समय से पहले 100 प्रतिशत पूरा कर उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रोशन कुमार सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। इस संबंध में जानकारी बीएलओ सुपरवाइजर दिनेश शास्त्री ने दी।...
वंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी के खिलाफ आईजी व मानवाधिकार आयोग में शिकायत
Madhya Pradesh

वंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी के खिलाफ आईजी व मानवाधिकार आयोग में शिकायत

उज्जैन। शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना प्रभारी धनश्याम बैरागी पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्राम मुबारिकपुर निवासी किसान एवं ड्राइवर दिनेश पिता अमर सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) उज्जैन जोन तथा मानवाधिकार आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित दिनेश ने शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को थाना पुलिसकर्मियों ने उन्हें घर से उठाकर थाने ले जाकर बंद कर दिया और वहां उनके साथ मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ना की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके परिजनों को डरा-धमकाकर एक लाख रुपये भी वसूल लिए और उसके बाद उन्हें छोड़ा गया। लगातार हो रही प्रताड़ना से परिवार बेहाल दिनेश के अनुसार, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उन्हें व उनके परिवार के सदस्यों को लगातार परेशान कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि दिनेश अपने परिवार सहित पिछले 3 महीनों से घर से दूर रहने के लिए मजबूर हैं। उन्होंन...
ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने फैशन को दी नई रफ्तार
Madhya Pradesh, State

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने फैशन को दी नई रफ्तार

जयपुर। ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर ने गुलाबी नगरी में ऐसा रोमांच और ग्लैमर पेश किया, जिसने फैशन की दुनिया को नई स्पीड से आगे बढ़ते हुए दिखाया। मोटरस्पोर्ट और हाई-फैशन के अनोखे संगम ने इस एडिशन को एक हाई-वोल्टेज शोकेस में बदल दिया, जिसने फैशन की दिशा और ‘नेक्स्ट स्टेप’ पर जोरदार मुहर लगाई। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के सहयोग से हुए इस भव्य आयोजन में रनवे को एक हाई-स्पीड मोटरस्पोर्ट सर्किट के रूप में फिर से कल्पित किया गया। प्रमुख डिजाइनर नम्रता जोशीपुरा और अभिषेक पाटनी ने मोटरस्पोर्ट से प्रेरित बोल्ड, डायनेमिक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन पेश किए, जिन्हें फैशनप्रेमियों ने खूब सराहा। फिनाले में बॉलीवुड स्टार हरनाज संधू ने शोस्टॉपर बनकर रनवे पर जलवा बिखेरा। स्पीड और स्टाइल के फ्यूजन को प्रदर्शित करता उनका लुक दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र रहा। वहीं रैप सेंसेशन रफ्तार ने अपनी दमद...
सेंट उमर स्कूल के अली पठान ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
Madhya Pradesh, State

सेंट उमर स्कूल के अली पठान ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

इंदौर। सेंट उमर हायर सेकेंडरी स्कूल, इंदौर ने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा है। स्कूल के प्रतिभाशाली पहलवान अली पठान ने गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल का मान बढ़ाया, बल्कि इंदौर शहर को भी गर्व से भर दिया है। अली पठान ने प्रतियोगिता में असाधारण तकनीक, दमखम और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। दिल्ली, छत्तीसगढ़, पंजाब और कर्नाटक जैसे राज्यों के मजबूत पहलवानों को पछाड़ते हुए उन्होंने यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि सेंट उमर स्कूल की गुणवत्ता पूर्ण खेल प्रशिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ✨ बधाई एवं शुभकामनाएँअली की इस सफलता पर इस्लामिया करीमिया सोसाइटी प्रबंधन समिति, स्कूल के प्राचार्य ...
भोपाल में हिंदू संगठनों का आक्रामक प्रदर्शन: इस्लामनगर को जगदीशपुर किया और बाबरी मस्जिद का विरोध
Madhya Pradesh, State

भोपाल में हिंदू संगठनों का आक्रामक प्रदर्शन: इस्लामनगर को जगदीशपुर किया और बाबरी मस्जिद का विरोध

भोपाल: भोपाल में हिंदू संगठनों ने आक्रामक प्रदर्शन किया, जिसमें इस्लामनगर के सांकेतिक बोर्ड पर ‘जगदीशपुर’ का पोस्टर लगा दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र के ऐतिहासिक नाम में छेड़छाड़ स्वीकार्य नहीं है और इसे जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ माना जा रहा है। बोर्ड पर नाम बदलने का मामला 2023 में शासन द्वारा इस्लामनगर का नाम जगदीशपुर किया जा चुका है, लेकिन कुछ सांकेतिक बोर्डों पर अभी भी पुराना नाम लिखा हुआ था। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ बोर्ड पर पोस्टर लगाकर इसे सही नाम में बदलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग से कहा कि सभी बोर्डों को मूल नाम ‘जगदीशपुर’ में तत्काल बहाल किया जाए, और क्षतिग्रस्त किलोमीटर मीटर बोर्ड की मरम्मत की जाए। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ...
अशोकनगर: जनसुनवाई में महिला के अंदर अचानक आए ‘देवता’, मंत्रों की चीख से मचा हड़कंप
Madhya Pradesh, State

अशोकनगर: जनसुनवाई में महिला के अंदर अचानक आए ‘देवता’, मंत्रों की चीख से मचा हड़कंप

आकाश सिकरवार, अशोकनगर। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अचानक हंगामा कर सबको चौंका दिया। महिला गुड्डी बाई ने शिकायत की कि उसके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी बीच उन्होंने दावा किया कि उनके अंदर देवता आ गए हैं और वही बोल रहे हैं। महिला जमीन पर लेटकर जोर-जोर से “ॐ फट स्वाहा” मंत्र पढ़ने लगी, जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अचानक हंगामा और मंत्रोच्चारण पचलाना ग्राम की रहने वाली गुड्डी बाई और उनके पति कप्तान सिंह शासकीय रास्ते पर कब्जे की शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे। अचानक महिला चीखने लगी और अधिकारी घबरा गए। महिला ने कहा कि वह स्वयं कुछ नहीं बोल रही, उसके अंदर देवता कृष्ण बोल रहे थे। शिकायत का विषय महिला ने बताया कि पचलाना में उनकी जमीन तक पहुंचने वाला शासकीय रास्ता किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कई बार आवेदन ...
खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: सागर–दमोह फोरलेन से लेकर चीतों का नया घर तक
Madhya Pradesh, State

खजुराहो में मोहन कैबिनेट की बड़ी घोषणाएं: सागर–दमोह फोरलेन से लेकर चीतों का नया घर तक

छतरपुर। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने खजुराहो में कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। सागर–दमोह फोरलेन कैबिनेट ने सागर से दमोह तक 76 किलोमीटर लंबे फोरलेन के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना के लिए 2,059 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। योजना में 13 अंडरपास, 3 बड़े पुल, 9 मध्यम पुल, 1 आरओबी, 13 बड़े जंक्शन और 42 मध्यम जंक्शन का निर्माण शामिल है। चीतों का नया ठिकाना: नौरादेही अभ्यारण प्रदेश में चीतों के संरक्षण के लिए वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व, सागर में चीतों को बसाने की सैद्धांतिक स्वीकृति मिली है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 31 चीते हैं, जिनमें 28 श्योपुर और 2 गांधी सागर अभ्यारण में हैं। मेडिकल कॉलेज और अस...
मध्य प्रदेश: यूरिया की लाइन में लगे किसान की मौत, तीन दिन की किल्लत ने ली जान
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश: यूरिया की लाइन में लगे किसान की मौत, तीन दिन की किल्लत ने ली जान

टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश)। जिले में यूरिया खाद की गंभीर कमी ने एक किसान की जान ले ली। जमुना कुशवाहा (50) कारी बजरुआ गांव के निवासी थे। वह पिछले तीन दिनों से बड़ोराघाट खाद वितरण केंद्र पर यूरिया के लिए लाइन में खड़े थे। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना का विवरण जमुना कुशवाहा सुबह से बिना कुछ खाए खाद के लिए लाइन में खड़े थे। लंबे समय तक इंतजार करने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। तत्काल तहसीलदार और पटवारी ने उन्हें सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर ने बताया कि मृत्यु का कारण हार्ट अटैक था। किसानों की मुश्किलें टीकमगढ़ जिले में यूरिया खाद की गंभीर कमी ने किसानों के जीवन को मुश्किल बना दिया है। कई किसान लगातार कई दि...
पति के पास पत्नी की बेवफाई का सबूत; तस्वीरों को कोर्ट ने माना प्रमाण, इंडियन एविडेंस एक्ट पर MP हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी
Madhya Pradesh, State

पति के पास पत्नी की बेवफाई का सबूत; तस्वीरों को कोर्ट ने माना प्रमाण, इंडियन एविडेंस एक्ट पर MP हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में स्पष्ट किया है कि विवाहेतर संबंधों से जुड़े तलाक मामलों में तस्वीरों को 65-बी सर्टिफिकेट के बिना भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि कुटुंब न्यायालयों में इंडियन एविडेंस एक्ट पूरी तरह से लागू नहीं होता, इसलिए फैमिली कोर्ट किसी भी विश्वसनीय सामग्री को सत्य की खोज के लिए स्वीकार कर सकता है। यह फैसला जस्टिस विशाल धगट और जस्टिस बी.पी. शर्मा की युगलपीठ ने सुनाया, जिसने विवाहेतर संबंध के आधार पर जारी तलाक की डिक्री को चुनौती देने वाली महिला की अपील को खारिज कर दिया। महिला ने कहा—बिना 65-बी सर्टिफिकेट तस्वीरें मान्य नहीं मामला बालाघाट जिले की एक महिला से जुड़ा है। कुटुंब न्यायालय ने पति द्वारा पेश की गई आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर तलाक दे दिया था। पत्नी ने हाई कोर्ट में दलील दी कि: तस्वीरों के साथ 65...
रोलर स्केटिंग स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ियों ने जीते पदक
Madhya Pradesh, State

रोलर स्केटिंग स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ियों ने जीते पदक

उज्जैन/इंदौर –इंदौर के वैष्णव कॉलेज में आयोजित चौथी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर रोलर स्केटिंग स्पर्धा में उज्जैन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए। स्पर्धा में पावी अग्रवाल और आराध्या आठनकर ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, कनुप्रिया, आदित्य ठोमरे, धानिश बांठिया, पार्श्व जैन, निसर्ग भोपाळे, तन्मय पटेल और फैजान कुरैशी ने रजत पदक हासिल किया। स्पर्श श्रीवास्तव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, देवेश खत्री और चारू चौथे स्थान पर रहे। उज्जैन टीम के कोच आदर्शप्रतापसिंह जादोन ने कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उज्जैन का नाम रोशन किया।...