Friday, December 19

Jharkhand

झारखंड के जंगलों में रहस्यमय मौतों का सिलसिला: 15 दिन में तीसरे हाथी की मौत, वन विभाग हैरान
Jharkhand, State

झारखंड के जंगलों में रहस्यमय मौतों का सिलसिला: 15 दिन में तीसरे हाथी की मौत, वन विभाग हैरान

चाईबासा, 26 नवंबर 2025: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा वन क्षेत्र में हाथियों की रहस्यमय मौतों ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को सोसोपी जंगल में एक और नर हाथी का शव मिला। खास बात यह रही कि मृतक हाथी के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं थी और उसके दांत पूरी तरह सुरक्षित थे। 15 दिनों में तीन मौतें:वन अधिकारियों के अनुसार, दो हफ्ते के भीतर यह तीसरी मौत है, जिसमें किसी हाथी की मृत्यु का कोई स्पष्ट कारण नहीं पाया गया। कोल्हान डिवीजन की रीजनल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट, स्मिता पंकज, ने इन मौतों को एक "रहस्य" बताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए बेचैन हैं। विसरा रिपोर्ट का इंतजार:वन विभाग रांची की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) से 15 नवंबर को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई दो मादा हाथियों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। तत्काल जां...
हिडमा की मौत के बाद झारखंड में नक्सली हुए भयभीत, अपने-अपने ठिकानों में दुबके
Jharkhand, State

हिडमा की मौत के बाद झारखंड में नक्सली हुए भयभीत, अपने-अपने ठिकानों में दुबके

चाईबासा। आंध्रप्रदेश में मुठभेड़ में माओवादी नेता माडवी हिडमा की मौत के बाद झारखंड में नक्सलियों का नेटवर्क कमजोर हो गया है। हिडमा के निधन के बाद माओवादी 'हमें बख्श दो' जैसे पत्र भेजकर राज्यों की सरकारों से आत्मसमर्पण की अपील कर रहे हैं। इस खबर से झारखंड के नक्सली भयभीत होकर अपने-अपने ठिकानों में दुबक गए हैं। सारंडा तक सिमटी गतिविधियाँझारखंड में अब एक्टिव नक्सली मुख्य रूप से पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल तक सिमट गए हैं। हिडमा जब जिंदा था, तब उसने सारंडा में पैर जमाने की कोशिश की थी, जिससे झारखंड और ओडिशा में नक्सली घटनाओं में तेजी आने की आशंका थी। हालांकि भाषा और तालमेल की समस्या के कारण हिडमा की पकड़ सारंडा में मजबूत नहीं हो पाई। संगठन की कमजोर स्थितिहिडमा के मारे जाने के बाद नक्सलियों के हौसले टूट गए हैं। पहले लातेहार, गिरिडीह और गुमला के नक्सली सारंडा में शरण लेकर संगठन को म...
झारखंड से 5000 कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे ‘वोट चोरी’ रैली में धार
Jharkhand, Politics, State

झारखंड से 5000 कांग्रेस कार्यकर्ता देंगे ‘वोट चोरी’ रैली में धार

रांची: कांग्रेस पार्टी आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली 'वोट चोरी' के खिलाफ महारैली में पूरे जोर-शोर से अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में है। इस रैली में झारखंड से 5,000 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो पार्टी की ओर से इस आंदोलन को 'धार' देने का काम करेंगे। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि राज्य के सभी संभागों से कार्यकर्ता इस रैली में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्षों को रैली में भाग लेने वाले सदस्यों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। केशव महतो ने आरोप लगाया कि कई राज्यों में एनडीए सरकारें 'वोट चोरी' करके सत्ता में आई हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सत्ता में बैठे लोगों के इशारे पर काम कर चुनावी प्रक्रिया की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है, इसलिए लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता की आवाज को जोर-शोर से उठाना ...
अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के पांच श्रमिक, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
Jharkhand, State

अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के पांच श्रमिक, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार

हजारीबाग/गिरिडीह। झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के विदेश में फंसने का एक और मामला सामने आया है। हजारीबाग और गिरिडीह जिले के पांच मजदूर अफ्रीकी देश कैमरून में कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। इन श्रमिकों ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से जल्द मदद की अपील की है। उनका आरोप है कि कंपनी उन्हें काम के बदले मजदूरी नहीं दे रही है, जिसके कारण खाने-पीने और रहने तक की समस्या खड़ी हो गई है। कौन-कौन श्रमिक हैं फंसे? जानकारी के अनुसार कैमरून में फंसे श्रमिकों में शामिल हैं— विष्णुगढ़ (ऊंचाघना) हजारीबाग के सुनील महतो सुकर महतो चंद्रशेखर कुमार डीलो महतो गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी दिलचंद महतो ये सभी मजदूरी के सिलसिले में विदेश गए थे, लेकिन अब वहां बिना वेतन और खराब हालात में रह रहे हैं। मजदूरी न मिलने से बिगड़े हालात श्रमिकों ने वीडियो संदेश में बताया कि जिस ...
यात्री ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल में 25–27 नवंबर तक 32 लोकल ट्रेनें रद्द, लोको पायलटों की परीक्षा बनी वजह
Jharkhand, State

यात्री ध्यान दें! चक्रधरपुर रेल मंडल में 25–27 नवंबर तक 32 लोकल ट्रेनें रद्द, लोको पायलटों की परीक्षा बनी वजह

जमशेदपुर (रवि सिन्हा/रबि झा) – चक्रधरपुर रेल मंडल में लोको पायलटों की कमी के कारण 25 से 27 नवंबर के बीच कुल 32 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। तीन दिनों तक इस फैसले से रोजाना टाटा नगर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन करने वाले स्थानीय यात्रियों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। लोको पायलटों की परीक्षा बनी कारण:रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 26 नवंबर को चक्रधरपुर में चीफ लोको इंस्पेक्टर (CSI) की परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में लोको पायलट शामिल होंगे, जिससे उनकी उपलब्धता कम हो जाएगी। इस स्थिति को देखते हुए लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन को प्राथमिकता दी गई और लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया गया। ग्रामीण यात्रियों पर भी प्रभाव:इस रद्दीकरण का असर उन ग्रामीण यात्रियों पर भी पड़ेगा जो राष्ट्रपति...
‘पापा से पूछिए’ बयान के बाद फिर विवाद, विभाग संभालते ही नए मंत्री दीपक प्रकाश पत्रकारों से भिड़े
Jharkhand, Politics, State

‘पापा से पूछिए’ बयान के बाद फिर विवाद, विभाग संभालते ही नए मंत्री दीपक प्रकाश पत्रकारों से भिड़े

पटना: बिहार के नव-नियुक्त मंत्री दीपक प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शपथ ग्रहण के बाद अपने विभाग का कार्यभार संभालने के पहले ही दिन उनका मीडिया प्रतिनिधियों के साथ तीखा विवाद हो गया। इस घटनाक्रम ने मंत्रालय में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया और विपक्ष को नया हमला करने का मौका दे दिया है। पुराने बयान ने बढ़ाया नया बवाल दीपक प्रकाश हाल ही में दिए गए अपने बयान—“मैं मंत्री क्यों बना, पापा से पूछिए”—की वजह से चर्चा में आए थे। विपक्ष ने इस टिप्पणी को ‘वंशवाद का स्वीकार’ बताया था, वहीं सोशल मीडिया पर यह बयान खूब ट्रेंड हुआ था। अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें मंत्री पत्रकारों से तीखे लहजे में बहस करते दिख रहे हैं। पहली ही बैठक में बढ़ा तनाव सूत्रों के मुताबिक, दीपक प्रकाश विभाग की पहली आधिकारिक बैठक में पहुंचे थे। मीडिया ने उनसे कार्ययोजना और पिछले बयान पर उनकी स्पष्टता को लेक...
‘लाल आतंक’ के सफाए की अंतिम तैयारी: झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा और अनल को घेरने की रणनीति तेज की
Jharkhand, State

‘लाल आतंक’ के सफाए की अंतिम तैयारी: झारखंड पुलिस ने मिसिर बेसरा और अनल को घेरने की रणनीति तेज की

रांची, 22 नवंबर 2025। झारखंड को पूरी तरह नक्सलवादमुक्त बनाने के लक्ष्य की ओर राज्य पुलिस निर्णायक चरण में पहुँच गई है। चाईबासा वह अंतिम इलाका बचा है, जहां नक्सली सक्रिय हैं। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए पुलिस ने ‘मैन टू मैन मार्किंग’ जैसी विशेष रणनीति लागू की है। एक-एक करोड़ के इनामी नक्सली रडार पर पुलिस के मुताबिक, चाईबासा क्षेत्र में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के छिपे होने की जानकारी है। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य अनल पर भी एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है।इसके अलावा राज्य में ऐसे 35 नक्सलियों की सूची तैयार की गई है, जिन पर सरकार ने इनाम घोषित किया है। 2029 तक झारखंड को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य नक्सल उन्मूलन अभियान केंद्र के गृह मंत्रालय की मुहिम के साथ संचालित किया जा रहा है।राज्य पुलिस ने 2029 तक झारखंड को पूरी तरह ‘लाल आतंक’ से मुक्त करने का लक्ष्य तय किया है।नई रणनी...
छर्रा एयरस्ट्रिप पर 80 साल बाद लौटेगी उड़ान की आहट, पूर्वी भारत को मिलेगा नया क्षेत्रीय हब
Jharkhand, State

छर्रा एयरस्ट्रिप पर 80 साल बाद लौटेगी उड़ान की आहट, पूर्वी भारत को मिलेगा नया क्षेत्रीय हब

बोकारो/पुरुलिया, 22 नवंबर। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित ऐतिहासिक छर्रा एयरस्ट्रिप दशकों की खामोशी तोड़ने के लिए तैयार है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामरिक महत्व रखने वाली यह हवाई पट्टी अब वाणिज्यिक उड़ानों के लिए पुनर्जीवित की जा रही है। परियोजना पूरी होने पर यह क्षेत्र पूर्वी भारत के नए क्षेत्रीय हब के रूप में उभर सकता है। द्वितीय विश्व युद्ध की धरोहर एयरस्ट्रिप का निर्माण वर्ष 1942–43 में ब्रिटिश प्रशासन ने कराया था यहां से अमेरिकी वायुसेना के B-29 Superfortress जैसे विमान उड़ान भरते थे यह बेस ‘Hump Mission’ का हिस्सा था युद्ध समाप्ति के बाद वर्ष 1945 से संचालन बंद हो गया और हवाई पट्टी निष्क्रिय पड़ी रही स्थानीय लोग वर्षों से इसे एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में देखते रहे, लेकिन संरक्षण और विकास की पहल नहीं हो सकी। पुनर्जीवन की दिशा में बड़े कदम राज्य स...
हिडमा छत्तीसगढ़ तो संभालता था कमांड, बिहार-झारखंड की कमान प्रशांत बोस के पास; अब जेल में पढ़ रहे ‘गीता’, ढूंढ रहे जीवन का सार
Jharkhand, State

हिडमा छत्तीसगढ़ तो संभालता था कमांड, बिहार-झारखंड की कमान प्रशांत बोस के पास; अब जेल में पढ़ रहे ‘गीता’, ढूंढ रहे जीवन का सार

रांची। केंद्र सरकार भले ही दावा कर रही हो कि नक्सल आंदोलन को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, लेकिन झारखंड के सारंडा क्षेत्र की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी कहती है। हाल ही में हुई नक्सली और पुलिस मुठभेड़ ने इस दावे की पोल खोल दी। विशेषज्ञों के अनुसार, हिडमा नक्सलियों की छोटी टीम का कमांडर था और उसका इलाका मुख्य रूप से छत्तीसगढ़-बस्तर रहा। वहीं, प्रशांत बोस उर्फ किशन दा माओवादी आंदोलन के शुरुआती कमांडर थे। वे भाकपा-माओवादी की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य रहे। 2001 का हमला और 16 जवानों की मौत साल 2001 की दिवाली के दिन, प्रशांत बोस और उनकी पत्नी शीला मरांडी ने धनबाद जिले के तोपचांची स्थित जैप कैंप पर हमला किया। इस हमले में 15 पुलिस अधिकारी और जवान शहीद हो गए। पूरी कैंप को नष्ट कर दिया गया और हथियार व गोला-बारूद लूट लिया गया। 100 से अधिक मामले दर्ज एक करोड़ रुपये के इनाम...
झारखंड विधानसभा रजत जयंती के लिए तैयार, सोमेश सोरेन ने ली सदस्यता की शपथ; राज सिन्हा को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार
Jharkhand, Politics, State

झारखंड विधानसभा रजत जयंती के लिए तैयार, सोमेश सोरेन ने ली सदस्यता की शपथ; राज सिन्हा को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार

रांची: झारखंड विधानसभा इस वर्ष 22 नवंबर 2025 को अपनी स्थापना की 25वीं वर्षगांठ यानी रजत जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। समारोह की तैयारियों में सदन परिसर को सजाया गया है और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमेश सोरेन ने ली शपथघाटशिला विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो के चेंबर में सदस्यता की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सदन परिसर में मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह में जेएमएम के वरिष्ठ नेता और विधायक स्टीफन मरांडी भी मौजूद रहे, जिन्हें पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और एकता का प्रतीक माना गया। उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार और सम्मान समारोहरजत जयंती समारोह का मुख्य आकर्षण सम्मान समारोह होगा। इस अवसर पर देश की सीमा पर और नक्सल अभियान में शहीद हुए ...