अंपायरिंग पर उठा विवाद: क्या नो-बॉल पर आउट हुए ब्रेविस? बुमराह के कदम पर नहीं गया अंपायर का ध्यान, मैच के बाद मचा बवाल
नई दिल्ली। भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से करारी मात दी। पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत की। लेकिन इस मुकाबले में एक फैसला ऐसा रहा जिस पर मैच के बाद जमकर बहस छिड़ गई। विवाद का केंद्र बने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट और जसप्रीत बुमराह की डिलीवरी, जिसे कई लोग नो-बॉल मान रहे हैं।
नो-बॉल पर आउट? ब्रेविस के विकेट ने बढ़ाया हंगामा
विवादित घटना 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर हुई।जसप्रीत बुमराह की तेज गेंद को डेवाल्ड ब्रेविस ने हवा में खेल दिया और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स्ट्रा कवर पर कैच लपक लिया।फैसले से पहले ऑन-फील्ड अंपायर ने थर्ड अंपायर से सलाह ली।
रीप्ले में दिखाई दिया कि बुमराह का फ्रंट फुट क्रीज से आगे निकलता हुआ नजर आया, जिससे इसे नो-बॉल करार दिया ...










