आईपीएल के 5 दिग्गज जिन्होंने कभी नहीं जड़ा शतक, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान!
नई दिल्ली:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दुनियाभर के क्रिकेट स्टार हिस्सा लेते आए हैं। कुछ खिलाड़ी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे, वहीं कई बड़े नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने आईपीएल में कभी शतक नहीं लगाया। आइए जानते हैं उन 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के बारे में जिन्होंने T20 लीग में सेंचुरी लगाने का सपना अधूरा छोड़ दिया।
1. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका)
साउथ अफ्रीका के लीजेंड जैक कैलिस ने 2008 से 2014 तक आईपीएल खेला। 98 मैचों में 2427 रन बनाने के बावजूद कैलिस कभी शतक नहीं लगा पाए। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 62 शतक दर्ज हैं।
2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने आईपीएल में मात्र 10 मैच खेले और केवल 91 रन ही बनाए। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 71 शतक हैं, लेकिन आईपीएल में उनका करियर पूरी तरह फेल रहा।
3. केन विलियमसन (न्यूजील...










