गौतम गंभीर की एक गलती ने टीम इंडिया की हार को बढ़ाया, बल्लेबाजी बदलाव बना बैकफायर
मुल्लांपुर: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 51 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 213 रन बनाए, जबकि टीम इंडिया केवल 162 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार में सिर्फ गेंदबाज ही नहीं, बल्कि बल्लेबाजी क्रम में टीम मैनेजमेंट का एक अहम फैसला भी जिम्मेदार रहा।
गौतम गंभीर का विवादित फैसला214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद, टीम ने चौथे नंबर पर अचानक अक्षर पटेल को भेजा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की स्विंग गेंदबाजी ने पूरी तरह परेशान कर दिया। अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में केवल 21 रन बनाए। लग रहा था जैसे टीम को यह समझ ही नहीं आ रहा कि अक्षर को इस स्थिति में कैसे खेलना चाहिए।
बैटिंग ऑर्डर से हुआ बैकफायरटीम ने इस मैच में बल्लेबाजी ऑर्डर में अन्य बदलाव भी किए। तिलक वर्मा को सह...










