रुतुराज गायकवाड़ ने बवाल काटा… बनाया रिकॉर्ड, विराट कोहली-शुभमन गिल भी छूट गए पीछे
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टी20 क्रिकेट में एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के दौरान रुतुराज ने अपने करियर के 5000 रन पूरे कर लिए और इस मामले में उन्होंने विराट कोहली और शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया।
5000 रन का जादूरुतुराज गायकवाड़ 144 पारियों में 5000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे तेज़ सिर्फ केएल राहुल हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि 143 पारियों में हासिल की थी। रुतुराज का टी20 औसत 39.33 और स्ट्राइक रेट 140.69 का है। अब तक उनके नाम छह शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।
5000 रन पूरे करने की रफ्तार:
143 पारियां – केएल राहुल
144 पारियां – रुतुराज गायकवाड़
154 पारियां – शुभमन गिल
167 पारियां – विराट कोहली
173 पारियां – सुरेश रैना
मैच में कमाल, फिर भी शांतयह ऐतिहासिक क्षण उस ...










