बिहार चुनाव 2025: वामपंथी दलों को झटका, 33 में से केवल 3 सीटें मिलीं; तालमेल की कमी या विश्वसनीयता का संकट?
पटना, 15 नवम्बर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वामपंथी दलों को करारा झटका लगा है। तीन दलों वाले वामपंथी गठबंधन ने इस बार 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उसमें से केवल तीन सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई। इनमें से दो सीटें भाकपा (माले) को और एक सीट माकपा को मिली है, जबकि भाकपा अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
वाम दलों के प्रदर्शन में गिरावट
2020 में वामपंथी दलों ने महागठबंधन के तहत 29 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें भाकपा (माले) को 12, भाकपा और माकपा को 2-2 सीटें मिली थीं। लेकिन 2025 के चुनाव में वाम दलों का प्रदर्शन उम्मीद से काफी नीचे गिरा। अब यह संख्या सिर्फ तीन सीटों तक सिमट गई है। हालांकि, भाकपा (माले) के संदीप सौरभ (पालीगंज) और अरुण सिंह (काराकाट) अपनी सीटें बचाने में सफल रहे, वहीं माकपा के अजय कुमार (विभूतिपुर) ने भी अपनी सीट बरकरार रखी।
सीटों का नुकसान और तालमेल की कमी
वामपं...










