ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत
भोपाल: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंदौर के पूर्व बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा दायर मानहानि मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
यह मामला नवंबर 2020 की एक जनसभा से जुड़ा है, जहां अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को ‘गुंडा’ कहा था। इस बयान को लेकर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।
क्यों जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट?
मानहानि की कार्यवाही मई 2021 से चल रही है, लेकिन अभिषेक बनर्जी एक भी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याज्ञनिक ने 11 से 26 अगस्त 2025 के बीच पेशी के लिए गिरफ्तारी वारंट ...










