‘बोया पेड़ बबूल का…’ शिंदे की नाराज़गी पर उद्धव गुट का तंज, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बीजेपी से कथित नाराज़गी ने नया मोड़ ले लिया है। महायुति सरकार में तनाव की खबरों के बीच विपक्ष खासकर शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस ने शिंदे खेमे पर तीखे तंज कसे हैं। उद्धव गुट के नेताओं का दावा है कि शिंदे की शिवसेना में बड़ी फूट पड़ने वाली है और कई विधायक पार्टी बदलने की तैयारी में हैं।
आनंद दुबे का तंज: “बोया पेड़ बबूल का…”
शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता आनंद दुबे ने शिंदे पर तंज कसते हुए कहा,“बोया पेड़ बबूल का, तो आम कहां से होय?”उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे गुट ने भाजपा के साथ मिलकर शिवसेना को तोड़ा, लेकिन आज वही नेता खुद अलग-थलग पड़ गए हैं।दावे के अनुसार मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिंदे गुट के कई नेता अनुपस्थित रहे, जिससे सरकार के अंदर बढ़ती दूरी के संकेत मिलते हैं।
कल्याण-डोम्बीवली में बीजेपी की ...










