बिहार कैबिनेट 2025: मुंगेर मंडल की चमकी किस्मत, मिथिलांचल और मगध में असंतोष नीतीश कुमार ने पांच मंत्री बनाकर दिखाया नया राजनीतिक संतुलन
पटना। बिहार में नीतीश कुमार की नई एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के जिलेवार प्रतिनिधित्व ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस बार मिथिलांचल का प्रभाव घटा और मुंगेर मंडल का वर्चस्व बढ़ा। नीतीश कुमार ने मुंगेर मंडल से कुल 5 मंत्री बनाकर सबको चौंका दिया।
मुंगेर मंडल की मजबूत स्थिति: दो डिप्टी CM और तीन मंत्री
नई कैबिनेट में सबसे मजबूत स्थिति मुंगेर मंडल की दिखती है। इस क्षेत्र से दोनों उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय) हैं। इसके अलावा
सुरेंद्र मेहता (बछवाड़ा),
संजय कुमार (बखरी, LJP-RV),
श्रेयसी सिंह (जमुई सदर)
इन सभी को मंत्री पद मिला। मुंगेर मंडल में 6 जिले शामिल हैं—मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया और बेगूसराय। यहाँ बीजेपी के टिकट पर 4 और एलजेपी (रामविलास) से 1 मंत्री बने हैं।
जातीय समीकरण भी ध्यान में रखा गया—कुशवाहा, भूमिहार...









