बिना चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश कुशवाहा, पत्नी साक्षी मिश्रा की पृष्ठभूमि पर बढ़ी दिलचस्पी
लखनऊ/पटना। बिहार की नई नीतीश कुमार सरकार में पहली बार शामिल किए गए 37 वर्षीय दीपक प्रकाश कुशवाहा सुर्खियों में हैं। बिना चुनाव लड़े मंत्री बनाए जाने के बाद अब लोगों की जिज्ञासा उनकी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर बढ़ गई है। दीपक, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं।
संविधान के अनुसार, मंत्री पद पर बने रहने के लिए दीपक प्रकाश को छह महीने के भीतर विधानमंडल की सदस्यता लेनी होगी। भाजपा–जदयू गठबंधन में उन्हें एमएलसी बनाए जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है।
यूपी की रहने वाली हैं साक्षी मिश्रा
दीपक की पत्नी साक्षी मिश्रा उत्तर प्रदेश मूल की हैं। उनके पिता एस.एन. मिश्रा, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। साक्षी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पति के साथ मिलकर सास स्नेहलता कुशवाहा के लिए गांव-गांव जाकर प्रचार किया था। स्नेहलता कुशवाहा अब व...










