मतदाता खेतों में या कमाई के लिए बाहर, SIR काम में सुस्ती – 52 बीएलओ और सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान में नरैनी तहसील का प्रदर्शन सबसे पीछे पाया गया है। समीक्षा में लगातार लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासन ने सोमवार को नरैनी क्षेत्र के 52 बीएलओ (Booth Level Officer) और लगभग दो दर्जन सुपरवाइजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। समय पर जवाब न देने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
काम में सुस्ती और बाधाएँबेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि कई बीएलओ और सुपरवाइजरों ने बार-बार निर्देश मिलने के बावजूद SIR कार्य में रुचि नहीं दिखाई। नरैनी तहसील में केवल 25 प्रतिशत ही फार्म जमा हो पाए हैं, जबकि अंतिम तिथि 4 दिसंबर निर्धारित है। किसानों का खेतों में व्यस्त होना और मजदूरों का बाहर काम पर जाना इस कार्य में मुख्य बाधा बन रहा है। कई बीएलओ केवल प्रपत्र बांटकर ल...










