नए लेबर कोड से खुलें 77 लाख रोजगार के द्वार, ₹75,000 करोड़ का बढ़ावा देगी खपत: SBI रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारत में हाल ही में लागू हुए नए लेबर कोड देश की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं। एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, इन नए श्रम कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन से बेरोजगारी 1.3% तक कम हो सकती है और 77 लाख नए रोजगार पैदा हो सकते हैं।
कितनी बढ़ेगी खपत?एसबीआई की ग्रुप चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. सौम्या कांति घोष के अनुसार, लगभग 30% की बचत दर के साथ, नए कानून लागू होने पर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 66 रुपये की अतिरिक्त खपत बढ़ सकती है। इसका मतलब है कि देश की कुल खपत में करीब ₹75,000 करोड़ का इज़ाफा होगा।
सैलरी और सामाजिक सुरक्षा में बदलावनए लेबर कोड के लागू होने से कर्मचारी और कंपनियों दोनों को मजबूती मिलेगी। इससे एक सुरक्षित, उत्पादक और आधुनिक वर्कफोर्स तैयार होगा।वर्तमान में भारत में करीब 44 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं, जिनमें से लगभग 31 करोड़ ई-श्रम पोर्टल प...










