सरयू से संगम तक: आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक पदयात्रा, संजय सिंह उठाएंगे जनता का आवाज़ का बिगुल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 12 नवंबर से 24 नवंबर तक आम आदमी पार्टी (AAP) एक ऐतिहासिक पदयात्रा आयोजित करेगी। यह 180 किलोमीटर लंबी यात्रा “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” के नारे के तहत सरयू (अयोध्या) से संगम (प्रयागराज) तक होगी। यात्रा का नेतृत्व राज्यसभा सांसद संजय सिंह करेंगे।
यह पदयात्रा सिर्फ राजनीतिक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, लघु उद्योग और सरकारी अनियमितताओं के खिलाफ जनता की आवाज़ है। संजय सिंह ने कहा कि यह कदम जनता के अधिकारों और न्याय की लड़ाई है, न कि किसी रस्म या शो का हिस्सा।
जनता के दर्द को सड़क पर उतारेंगे
इस पदयात्रा में शामिल लोग युवा, किसान, शिक्षक, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लघु उद्योगपति—सभी वर्गों के लोग हैं। संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि बीजेपी सरकार के रोजगार और किसान नीतियों में विफलता के कारण यह कदम उठाया जा रहा है। सरकारी भर्तियों म...









