प्लॉट कब्जे के विवाद में तनाव! मथुरा से आए मां-बेटे ने लखनऊ में जहर खाया, इलाज जारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना हुई। मथुरा से आए मां-बेटे ने कथित प्लॉट कब्जे के विवाद से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली थाना क्षेत्र की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 11:30 बजे अचानक मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है।
पहचान और घटना की जानकारी:डीसीपी मध्य विक्रांत वीर ने बताया कि महिला की पहचान मुनेश सिंह (55) पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह और उनके बेटे बलजीत सिंह (38) के रूप में हुई है। दोनों मूल निवासी बरसाना, मथुरा हैं और लखनऊ कुछ आवश्यक कार्य के लिए आए थे।
पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला है कि मां-बेटे लंबे समय से मथुरा में अपने...









