राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले अखिलेश यादव का पोस्ट चर्चा में, दर्शन को लेकर उठे सवाल
लखनऊ/अयोध्या: अयोध्या के भव्य राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह से ठीक पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। सपा अध्यक्ष अब तक राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए हैं, लेकिन उनके हालिया पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि वे भविष्य में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं।
पोस्ट में क्या कहा:अखिलेश यादव ने अपने X (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर लिखा:"पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।"
सपा अध्यक्ष ने आगे कहा:"आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब ईश्वर के बनाएं मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें।"
सवा...









