बिहार में महागठबंधन की हार: कांग्रेस नेता उदित राज ने बताया ये वजह, बोले– SIR की जीत हुई
पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में महागठबंधन को भारी हार का सामना करना पड़ा है। दो चरणों में हुए चुनाव में एनडीए गठबंधन की पकड़ मजबूत रही। अभी तक की गिनती में बीजेपी 81 और जेडीयू 80 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आरजेडी महज 33 और कांग्रेस केवल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर माना जा रहा है कि एनडीए बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है।
उदित राज का आरोप:कांग्रेस नेता उदित राज ने महागठबंधन की हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ा है। उन्होंने ईवीएम की बजाय SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को दोषी बताया। उन्होंने कहा,
"यह लोकतंत्र की हत्या है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की रैलियां भरी हुई थीं, जबकि बीजेपी की रैलियों में कुर्सियां खाली थीं। इतने वोट कहां से आ गए? कई लोग डिजिटल पर्ची होने के बावजूद वोट डालने से रोक दिए गए।"
उदित राज ने आगे कहा क...









