बिहार चुनाव में तेजस्वी यादव की 5 बड़ी गलतियां, जिन्होंने महागठबंधन की चुनावी किश्ती को डुबो दिया
पटना, बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को मिली करारी शिकस्त का मुख्य कारण सिर्फ गठबंधन के कमजोर साथी दल नहीं थे, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और गठबंधन के प्रमुख चेहरा तेजस्वी यादव की पांच बड़ी राजनीतिक गलतियां भी थीं। इन गलत फैसलों ने न केवल महागठबंधन की रणनीति को कमजोर किया, बल्कि कई सामाजिक वर्गों को भी इससे दूर कर दिया, जिसका सीधा असर चुनावी परिणामों पर पड़ा। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव की वो पांच बड़ी गलतियां, जिन्होंने महागठबंधन की चुनावी लुटिया डुबो दी:
1. उपमुख्यमंत्री पद की गलत घोषणा
महागठबंधन की राजनीति में सबसे बड़ी गलती तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए वीआईपी के मुकेश सहनी का नाम घोषित कर दी। यह फैसला न केवल अपरिपक्वता का उदाहरण था, बल्कि इससे राजद को दो बड़े वर्गों—दलितों (19.65% जनसंख्या) और मुस्लिमों (17.7% जनसंख्या)—का समर्थन खोना पड़ा। त...









