बिहार में आज नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण, नई सरकार के संभावित मंत्रियों की सूची तैयार
पटना। बिहार की राजनीति में जारी पिछले कई दिनों की चर्चाओं और अटकलों पर बुधवार को विराम लग गया। एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया, जिसके साथ ही उनके 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने का मार्ग पूरी तरह साफ हो गया है। आज 20 नवंबर को पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
नई सरकार का स्वरूप: कौन कितने मंत्री?
जानकारी के अनुसार, नई एनडीए सरकार की कैबिनेट में 20 सदस्यों को शामिल किया जा रहा है। इसमें दलवार हिस्सेदारी इस प्रकार तय मानी जा रही है—
जदयू : 8 मंत्री
भाजपा : 8 मंत्री
लोजपा (रामविलास) : 3 मंत्री
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) : 1 मंत्री
राष्ट्रीय लोक मो...









