सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन: पत्नी क्या करती हैं, बेटे और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी
मऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह के निधन ने प्रदेश की सियासत को झकझोर दिया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव सहित कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे। उनके निधन के बाद अब उनके परिवार, पत्नी और बेटों को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है।
कौन थीं सुधाकर सिंह की पत्नी?
सुधाकर सिंह की पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ चिंता देवी पेशे से अध्यापिका थीं। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं और क्षेत्र में एक सादगीपूर्ण एवं शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती थीं।बताया जा रहा है कि इस समय वह भी बीमार चल रही हैं, जिससे परिवार पर दोहरी विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।
बेटे क्या करते हैं?
...









