आज अमृतसर आएंगे 119 अवैध प्रवासी भारतीय, क्यों नाराज हुए पंजाब CM भगवंत मान?


Bhagwant Mann
Deportation on Illigal Migrants : अमेरिका से 119 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान आज रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंच सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर हवाई अड्डे पर अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक और विमान की लैंडिंग पर सवाल उठाया और केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया। ALSO READ: अमेरिका से फिर आएगा अवैध प्रवासी भारतीयों से भरा विमान, 119 लोग हैं सवार, क्या फिर लगेंगी हथकड़ियां

 

अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार हमेशा पंजाब के साथ भेदभाव करती है। वह पंजाब को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। एक साजिश के तहत वे पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

भगवंत मान ने बताया कि 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में से 67 पंजाब, 33 हरियाणा, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2-2 गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान तथा एक-एक हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से हैं। अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर अमेरिका से आए पहले विमान में हरियाणा और गुजरात से 33-33 लोग और पंजाब से 30 लोग थे।

 

उन्होंने कहा कि अब अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर दूसरा विमान आ रहा है। यह भी कल अमृतसर हवाई अड्डे पर आएगा। अमृतसर को क्यों चुना गया है? केंद्र और विदेश मंत्रालय को मुझे बताना चाहिए। आपने अमृतसर को क्यों चुना? आपने पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने का विकल्प चुना है। 

 

edited by : Nrapendra Gupta 



Source link

Leave a Reply

Back To Top