Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें ताजा कीमतें



Petrol Diesel Prices: सरकारी भारतीय कंपनियों ने आज 15 फरवरी 2025, शनिवार के लिए पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आज वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिला है। लेकिन दूसरी ओर दिल्ली और मुंबई जैसे प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं अन्य शहरों में तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ जगहों पर मामूली बदलाव हुआ है, लेकिन वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण भारत में तेल की कीमतों पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। इस गिरावट से उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटने का दिखा असर, जानें पेट्रोल डीजल के नए रेट

 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड का भाव अब 75.18 डॉलर प्रति बैरल हो गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड की कीमत 71.24 डॉलर प्रति बैरल तक गिर चुकी है। इस गिरावट का सीधा असर भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखा जा रहा है। जानें प्रमुख नगरों में ईंधन के ताजा दाम।

 

देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।

 

देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, नोएडा में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.81 तथा पटना में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 92.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जारी, जानें नई कीमतें

 

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह  6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह  6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।

 

दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top