अमित शाह से मिले चंपई सोरेन, 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल


हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन ने थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वे 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।  

https://platform.twitter.com/widgets.js

आजसू भी बीजेपी के शामिल : झारखंड की आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने सोमवार को घोषणा की कि उनका राजनीतिक दल झारखंड विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके लड़ेगा।

 

महतो ने यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

 

उन्होंने बैठक के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आज नयी दिल्ली में गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात हुई। इस अवसर पर झारखंड के विकास, वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन चर्चा हुई। राजग सरकार झारखंड के लिए जरूरी है और हम एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।’’ महतो ने शाह के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की।

 

आजसू पार्टी ने झारखंड का पिछला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था। हालांकि, उसने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंधन किया था।

 

शाह से मुलाकात के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत करते हुए महतो ने कहा, “हमने झारखंड के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि हम कैसे साथ मिलकर काम कर सकते हैं और राज्य में लोगों का विश्वास जीत सकते हैं।”

 

महतो ने कहा कि बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रति नाराजगी व्यक्त करने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।  इनपुट भाषा



Source link

Leave a Reply

Back To Top