Tripura Flood: पीएम मोदी ने बाढ़ संकट से उबरने के लिए सीएम माणिक को दिया आश्वासन



Tripura Flood: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) ने सोमवार को अगरतला में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में उनसे बात की और संकट से उबरने के लिए लोगों को पूरा सहयोग देने का उन्हें आश्वासन दिया। त्रिपुरा में 19 अगस्त से विनाशकारी बाढ़ के कारण कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 1.17 लाख लोग बेघर हो गए हैं।

ALSO READ: Weather Update : हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर, अब तक 32 की मौत, कई लोग अब भी लापता

 

साहा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने संकट की इस घड़ी में त्रिपुरा के लोगों को पूरी सहायता देने का आश्वासन दिया। हम त्रिपुरा के लोगों के लिए प्रधानमंत्री के इस उदार व्यवहार के लिए उनके अत्यंत आभारी हैं।

ALSO READ: त्रिपुरा में भयानक बाढ़, बांग्लादेश से विवाद भी बढ़ा

 

इससे पहले मुख्यमंत्री साहा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात की थी और उन्हें राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में अवगत कराया। केंद्र ने बाढ़ प्रभावितों को राहत और पुनर्वास के लिए 40 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री ने पिछले 3 दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ के बाद राज्य के पुनर्निर्माण के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक सर्वदलीय बैठक की। अधिकारियों ने बताया कि बुनियादी ढांचे, संपत्तियों और फसलों का लगभग 15 हजार करोड़ रुपए नुकसान होने का अनुमान है।(भाषा)

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top