Pahalgam attack: पहलगाम हमले में इंदौर के भी एक नागरिक की मौत, एलआईसी आलीराजपुर में पदस्थ थे


Pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam attack) में अनेक राज्यों के नागरिक हताहत हुए  हैं।  इसी  हमले में इंदौर के एक नागरिक सुशील नाथेनियल की भी मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे एमआर 10 स्थित अभिनंदन नगर के निवासी थे।ALSO READ: पहलगाम हमले से पीएम मोदी व्यथित, कहा- जघन्य कृत्य में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा

उनके परिजन से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने पहले सुनील को घुटनों पर बिठाया। उसके बाद उन्हें कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। जब उन्होंने अपना धर्म क्रिश्चियन बताया तो आतंकवादियों ने गोलियों से भून दिया। उनकी बेटी पर भी गोली चलाई गई, जो पैर में लगी। घटना से पहले उन्होंने पत्नी ALSO READ: Pahalgam : सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदलाको छिपा दिया था। वे एलआईसी की आलीराजपुर शाखा में पदस्थ थे।

 

शहर की 2 महिलाएं बाल-बाल बचीं :  पहलगाम के आतंकी हमले में इंदौर शहर की 2 महिलाएं बाल-बाल बचीं। इस हमले के दौरान 1 महिला तो भगदड़ में घायल भी हो गई। दूसरी महिला गोलियों की आवाज और पर्यटकों के शव देखने के बाद अवसाद में चली गईं। उनका उपचार चल रहा है। इन महिलाओं के नाम जेनिफर और आकांक्षा हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून) अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है। एक अन्य मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज क्षेत्र के निवासी सुमीत शर्मा भी जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। घटना के आधे घंटे पहले ही वे घाटी से नीचे आ गए थे।ALSO READ: Pahalgam : सऊदी अरब दौरा छोड़ दिल्ली लौटे पीएम मोदी, क्या पुलवामा की तरह लेंगे पहलगाम का बदला

 

सीएम मोहन यादव ने की निंदा : मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने दिवंगत नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला कायराना और अमानवीय कृत्य है। इसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई है।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top