Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाई जाएगी ईद


Eid Ul Fitr 2025 India : देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद कल यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चांद दिखने के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीनेभर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं।

खबरों के अनुसार, देश के कई इलाकों में आज शाम चांद दिखने के बाद कल यानी सोमवार 31 मार्च 2025 को देशभर में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। ईद से पहले बाजारों में काफी चहल-पहल देखी जा रही है। वहीं रविवार को नवरात्र शुरू होने से मंदिरों में भी काफी भीड़ देखी गई। दोनों त्योहारों को देखते हुए देशभर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

ALSO READ: ईद के इस चांद की तरह दमकता रहे आपका हर दिन, रब से बस यही दुआ मांगते हैं ईद के दिन… खास अंदाज में कहें ईद मुबारक
ईद उल फितर, जो रमजान के महीने के बाद मनाई जाती है, मुसलमानों के लिए एक खास दिन होता है। यह पर्व चांद दिखाई देने के बाद मनाया जाता है और भारत में इसे लेकर काफी इंतजार किया जाता है। इस साल 2025 में भारत में ईद का चांद 30 मार्च को दिखाई दिया है, जिसके बाद 31 मार्च यानी कल ईद धूमधाम से मनाई जाएगी।

सऊदी अरब में रमजान का महीना भारत से एक दिन पहले शुरू होता है, इसलिए वहां चांद दिखाई देने के बाद ही भारत में ईद मनाने की तिथि तय होती है। इस साल सऊदी अरब में 1 मार्च से रमजान की शुरुआत हुई थी, जबकि भारत में यह 2 मार्च से शुरू हुआ।

ALSO READ: ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं
चांद दिखने के बाद सुबह ईद-उल-फितर मनाया जाता है, यह दुनियाभर के मुसलमानों द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रमुख धार्मिक त्योहार है। रमजान के महीनेभर के रोजे इस दिन समाप्त होते हैं। इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं जिसमें सूरज निकलने के बाद से सूरज के डूबने तक खाने-पीने से दूर रहते हैं। इसलिए ईद-उल-फितर को रोजे खत्म करने का त्योहार भी कहा जाता है।
Edited By : Chetan Gour



Source link

Leave a Reply

Back To Top