100 साल के राम सुतार: ‘महाराष्ट्र भूषण’ पुरस्कार से सम्मानित
नोएडा: मशहूर मूर्तिकार राम सुतार को 100 साल की उम्र में महाराष्ट्र भूषण 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद उनके घर नोएडा पहुंचे। इस खास अवसर पर उनके साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, अजीत पवार और संस्कृति मंत्री आशीष सैलार भी मौजूद रहे।
राम सुतार ने कला की दुनिया में जो उत्कृष्ट योगदान दिया है, उसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया। महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार राज्य का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जिसमें 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक स्मृति चिह्न शामिल है।
राम सुतार का जीवन और योगदान
राम सुतार का जन्म 19 फरवरी 1925 को महाराष्ट्र के गोंडूर गांव में एक गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने 1990 से नोएडा में अपना स्टूडियो स्थापित किया, और यहां रहकर उन्होंने भारतीय कला को वैश्विक पहचान दिलाई। ...









