ग्रेटर नोएडा में अनियंत्रित कार ने तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों को मारी टक्कर, सभी घायल
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज-2 सोसाइटी में शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर तीन हाउसकीपिंग कर्मचारियों से टकरा गई। हादसे में सभी घायल हो गए, जिन्हें शाहबेरी स्थित वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
हादसे का विवरण:जानकारी के अनुसार, सोसाइटी निवासी राहुल अपनी कार पार्किंग की ओर ले जा रहे थे। पार्किंग रैंप पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने चल रहे कर्मचारियों को टक्कर मार दी। घायल कर्मचारियों की पहचान मनीराम (40) – दतिया, मध्य प्रदेश, राजू (40) – शिवपुरी, मध्य प्रदेश, और मोनिका देवी (30) – मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीनों की स्थिति स्थिर बताई है।
निवासियों का आक्रोश और सुरक्षा की मांग:हादसे के बाद सोसाइटी निवासियों और अन्य कर्मचार...









