राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार को सीकर जिले के नीमकाथाना में बारिश हुई तो भरतपुर में ओले गिरे। वहीं, शुक्रवार को बीकानेर और चूरू में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे थे। फसलों की कटाई के समय बारिश होने से फसलों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।
No this is not Kashmir. This is Churu of Rajasthan. Which sees upto 50 degree in summer. Such extreme weather !! pic.twitter.com/oUyIZlZpQo
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) March 1, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.jsजयपुर सहित ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। चूरू जिले में शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के साथ अचानक ओले गिरना शुरू हो गए। रतनगढ़ तहसील के कांगड़ गांव में ओलावृष्टि हुई। चूरू के कई इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। चूरू कश्मीर की तरह नजर आया।