मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मणिपुर में हो रही हिंसा के बाद विपक्ष उन पर लगातार हमलावर था। आज ही बीरेन सिंह गृह मंत्री अमित शाह से मिली थी। मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
इससे पहले मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शनिवार को कहा था कि पूर्वोत्तर के हिंसा प्रभावित राज्य में सरकार शांति बहाल करने के सभी प्रयास कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही कि लोग पहले की तरह एक साथ मिलजुल कर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य सरकार शांति बहाल करने और लोगों के पहले की तरह शांतिपूर्ण तरीके से साथ रहने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।’