Indore : वीर शहीदों के प्रति नगर निगम की शर्मसार करने वाली लापरवाही, कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार


 जहां एक ओर देश आज गणतंत्र दिवस के पर्व पर वीर शहीदों को याद कर उन्हें नमन कर रहा है, वहीं देश के सबसे स्वच्छ शहर माने जाने वाले इंदौर शहर में शहीदों के नाम से बनाए गए मार्ग संकेतकों की दुदर्शा शर्मसार करने वाली है। इंदौर नगर पालिका निगम की घोर उदासीनता के चलते 1965 युद्ध के रणबांकुरे शहीद लेफ्टिनेंट जयेंद्र सिंह के नाम का मार्ग संकेत डेली कॉलेज मेन गेट के पास उखड़ा हुआ जमीन पर पड़ा है।

कब जागेंगे शहर के जिम्मेदार : ये शहरवासियों के लिए खेद का विषय है कि शहीदों की याद में लगेंगे हर बरस मेले, यहीं बाकी नामोनिशान होगा को भुला दिया गया है। सिर्फ हाथ में तिरंगा लेने से हम देशभक्त नहीं हो सकते, हमें जिम्मेदारों का ध्यान भी इस ओर दिलाना होगा। देश के लिए प्राणों की आहूति देने वाले वीर जवानों के स्मृति चिन्हों को सही सम्मान मिले, यह प्रशासन, नगर निगम और नागरिक की भी जिम्मेदार है।



Source link

Leave a Reply

Back To Top