Republic Day 2025 : CBI के 31 अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित


Draupadi Murmu
President's Police Medal : देश में 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के जिन 31 अधिकारियों-कर्मचारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया उनमें मणिपुर दंगों, ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटालों, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच की निगरानी करने वाले अधिकारी भी शामिल हैं।  6 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 25 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

 

सीबीआई ने एक बयान में कहा, 6 अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है, जबकि 25 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। सीबीआई के संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

ALSO READ: Republic Day 2025 : गणतंत्र दिवस परेड इस बार क्यों है खास? जानें मुख्य अतिथि, झांकियों और सुरक्षा की पूरी Details

उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद की हिंसा, मणिपुर के दंगों, राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार, लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ नौकरी के बदले भूमि घोटाला, वर्ष 2024 में नीट से जुड़ी अनियमितताओं, असम पोंजी घोटाला से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों के अलावा अपराध के कई जटिल मामलों की जांच का नेतृत्व किया।

 

संयुक्त निदेशक (उत्तर पूर्व क्षेत्र) दतला श्रीनिवास वर्मा को भी पदक से सम्मानित किया गया है। वर्मा असम के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाला, पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मामलों और मणिपुर दंगा से जुड़े मामले में आगे की जांच की निगरानी कर रहे हैं। सहायक महानिरीक्षक (सीबीआई, नीति प्रभाग) तेजपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार, उप-निरीक्षक भानी सिंह राठौड़ और सहायक उप-निरीक्षक ऐकोदान बालाकृष्णन भी पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं।

ALSO READ: Republic Day 2025 : 26 जनवरी पर क्यों और कैसे दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक 25 अधिकारियों को प्रदान किया गया जिनमें संयुक्त निदेशक राजीव रंजन भी शामिल हैं। उप निदेशक (प्रशासन और कार्मिक) कुलदीप द्विवेदी को भी पदक मिला। उप महानिरीक्षक सुधा सिंह और अश्विन आनंद शेनवी को भी सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

 

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक के अन्य पुरस्कार विजेताओं में उप महानिरीक्षक जयलक्ष्मी रामानुजम, उप कानूनी सलाहकार अमृत पाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक विवेक और सूरज मजूमदार, निरीक्षक राज कुमार, मनिकावेल सुंदरमूर्ति, संजीव शर्मा और बलदेव कुमार, उपनिरीक्षक राजिंदर कुमार, सहायक उप-निरीक्षक विष्णु ओम विक्रम, नरेश कुमार कौशिक, वाहेंगबाम सुनील सिंह, सुभाष किसन खटेले और कुलदीप कुमार भारद्वाज, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार मजूमदार, एन कृष्णा, पुष्पेंद्र सिंह तोमर, विनोद कुमार चौधरी और दया राम यादव और कांस्टेबल शेख खमरुद्दीन और राजेश कुमार शामिल हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour



Source link

Leave a Reply

Back To Top