Petrol-Diesel Price: नए वर्ष में दूसरे दिन बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमत, जानें ताजा भाव



Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के भावों में नए साल के दूसरे दिन ही बढ़ोतरी देखने में आ रही है। कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी जा रही है। इसी बीच  भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम अपडेट कर दिए हैं। लेकिन देश के प्रमुख 4 महानगरों में कीमतों में कोई परिवर्तन देखने में नहीं आ रहा है।

 

दूसरी ओर गोवा, हिमाचल, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर समेत समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं जबकि उत्तरप्रदेश, राजस्थान और मणिपुर समेत कुछ राज्यों में कीमतें कम हुई हैं।ALSO READ: नव वर्ष से पहले पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव, कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ ईंधन

 

कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 75.10 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जबकि क्रूड यूएस की कीमत 72.21 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल एक बार फिर बढ़कर 73 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

 

देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।

 

देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 और डीजल 87.67, नोएडा में पेट्रोल 94.71 और डीजल 87.81, लखनऊ में पेट्रोल 94.52 और डीजल 87.61 और  गुरुग्राम में पेट्रोल 95.11 और डीजल 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : क्रूड ऑइल एक बार फिर बढ़कर 73 डॉलर के करीब पहुंचा, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

 

हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं भाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

 

Edited by: Ravindra Gupta



Source link

Leave a Reply

Back To Top