
Delhi news : दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 5 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिति में इन पार्षदों ने भाजपा की सदस्यता ली।
वार्ड 178 से सुगंधा बिधूड़ी, वार्ड 28 से राम चन्द्र, वार्ड 30 से पवन सहरावत, वार्ड 180 से मंजू निर्मल, वार्ड 177 से ममता पवन आज पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
Prominent Personalities are joining BJP. @Virend_Sachdeva @RamvirBidhuri @yogenderchando1 @ArvinderLovely https://t.co/prjUR4DDEV
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) August 25, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.jsउल्लेखनीय है कि दिल्ली में फरवरी 2025 या उससे पहले विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं। चुनाव से लगभग 6 माह पहले हुए इस घटनाक्रम से केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
