Live : मन की बात में PM मोदी बोले, मजबूत हो रही है 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव


narendra modi
live updates : पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्‍या में गैर राजनीतिक युवा राजनीति में आने को तैयार हैं। पल पल की जानकारी…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे 113वीं बार मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले 28 जुलाई को मन की बात का 112वां संस्करण हुआ था। तब पीएम मोदी ने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस पर बात की थी।टेलीग्राम एप के CEO पावेल दुरोव को फ्रांस की पुलिस ने पेरिस के ले बॉर्गेत एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। 39 वर्षीय दुरोव को मैसेजिंग ऐप पर आपराधिक गतिविधियां पनपने देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। टेलीग्राम पर कंटेंट मॉडरेशन की कमी पर केंद्रित जांच के संबंध में उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। ALSO READ: कौन हैं टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव, फ्रांस पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार?

-CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के आवास पर पहुंची।

-कोलकाता में सीबीआई की 15 जगह छापेमारी।

-संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज हुई एफआईआर। शनिवार को हुआ था संदीप घोष का पॉलीग्राफी टेस्ट।

https://platform.twitter.com/widgets.js

-प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 21वीं सदी में विकसित भारत की नींव मजबूत हो रही है।

-पहली बार देश में स्पेस डे मनाया गया। सभी ने चंद्रयान 3 की सफलता का जश्न मनाया।
-पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना।

https://platform.twitter.com/widgets.jsप्रधानमंत्री ने कहा, राजनीति में आने को इच्छुक युवाओं ने चिट्टी लिखी। देश के युवा राजनीति में आने को तैयार। उन्हें सही मार्गदर्शन की तलाश है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर गैर राजनीतिक पृष्‍ठभूमि वाले 1 लाख युवाओं से की थी राजनीति में आने की अपील।पीएम मोदी ने कहा, 'हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा' इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने-कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा – स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी में तिरंगा देखा। लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया, डेस्कटॉप, मोबाइल और गाड़ियों में भी तिरंगा लगाया गया। इस अभियान ने पूरे देश को एक सूत्र में बांध दिया है और यही तो 'एक भारत- श्रेष्ठ भारत' है।



Source link

Leave a Reply

Back To Top