अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते लौटे BSF जवान पीके साहू, 23 अप्रैल से पाकिस्तान ने कर रखा था कैद


PK Sahu
BSF man PK Sahu news in hindi : पाकिस्तान ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार साहू (PK Sahu) को पंजाब में अटारी सीमा पर भारत के सुपुर्द किया, पड़ोसी देश के रेंजर्स ने 23 अप्रैल को उन्हें पकड़ लिया था। घटना के समय जवान वर्दी में था और उसके पास सर्विस राइफल थी। ALSO READ: Operation Sindoor: बेनकाब हुआ पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी 4 एयरबेसों की तबाही

 

हुगली के रिसड़ा के हरिसभा इलाके के रहने वाले साहू कथित तौर पर सीमा के पास किसानों के एक समूह के साथ थे। वह एक पेड़ के नीचे आराम करने के लिए आगे बढ़ गए और अनजाने में पाकिस्तान के क्षेत्र में चले गए, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।

 

पहलगाम हमले के एक दिन बाद बीएसएफ जवान के पाकिस्तान की कैद में होने की खबर से हड़कंप मच गया। भारत साहू की रिहाई के लिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव डाल रहा था। संघर्ष विराम के बाद भी उन्हें रिहा नहीं किया गया।

 

बहरहाल भारत भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने 20 दिन बाद उन्हें रिहा कर दिया। साहू के भारत लौटने से देशवासियों में खुशी की लहर है।
edited by  : Nrapendra Gupta 



Source link

Leave a Reply

Back To Top